पारा िगरने का सिलसिला जारी, पड़ रही कड़ाके की ठंड

कोलकाता : राजधानी कोलकाता में तापमान के गिरने का सिलसिला जारी है. रविवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि महानगर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है. यह सामान्य से चार डिग्री कम है. अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस पर है, जो सामान्य से पांच डिग्री […]

कोलकाता : राजधानी कोलकाता में तापमान के गिरने का सिलसिला जारी है. रविवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि महानगर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है. यह सामान्य से चार डिग्री कम है. अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस पर है, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है.

बताया गया है कि आगामी 24 से 48 घंटे तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रहेगा. इस वजह से कोलकाता में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसके अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया आदि जिले में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है.
उत्तर से लेकर दक्षिण बंगाल तक घना कोहरा गिर रहा है, जिसके कारण गाड़ियों की आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि दृश्यता कम हो गयी है. पश्चिम बंगाल में उतरी हवाओं ने प्रवेश किया है, जिसके कारण ठंड बढ़ी है. 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन भी इसी तरह से तापमान में गिरावट रहेगी.
बुधवार से बढ़ सकता है तापमान : मौसम विभाग
जम्मू और कश्मीर में पश्चिमी तूफान की वजह से ठंड का कहर जारी है. परिणामस्वरूप, उत्तर की हवा बाधित हो सकती है. इसके अलावा, लक्षद्वीप के पास बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की स्थिति बनी हुई है. इससे हवा में जल वाष्प की मात्रा बढ़ रही है. अलीपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 48 घंटों तक ठंड का कहर जारी रहेगा. बुधवार से तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है.
अगले 24 घंटों में, कोलकाता का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. अगले कुछ दिनों में कोलकाता में सुबह के वक्त कोहरा रहेगा. आसमान में बादल छाये रहेंगे. रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है.
हवा में जल वाष्प की न्यूनतम मात्रा 55 प्रतिशत और अधिकतम 98 प्रतिशत रही. दूसरी ओर उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कोच बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा, जिसकी दृश्यता 200 मीटर के करीब होगी. मुर्शिदाबाद और मालदा में भी स्थिति कुछ यही रहेगी. इस बीच, सड़क परिवहन विभाग को अलीपुर मौसम विभाग द्वारा तत्काल चेतावनी की सलाह दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >