हिंसा में एआइएमआइएम का राज्य प्रमुख गिरफ्तार

बंगाल में संगठन के विस्तार के दायित्व में था आरोपी एनआरसी व सीएए के खिलाफ पार्क सर्कस में लोगों को भड़काने व पुलिस से उलझने के आरोप में हुई गिरफ्तारी कोलकाता : महानगर में एनआरसी व सीएए के खिलाफ गत शुक्रवार को पार्क सर्कस में सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन करने व प्रदर्शन कर रहे […]

बंगाल में संगठन के विस्तार के दायित्व में था आरोपी

एनआरसी व सीएए के खिलाफ पार्क सर्कस में लोगों को भड़काने व पुलिस से उलझने के आरोप में हुई गिरफ्तारी
कोलकाता : महानगर में एनआरसी व सीएए के खिलाफ गत शुक्रवार को पार्क सर्कस में सड़क अवरोध कर विरोध प्रदर्शन करने व प्रदर्शन कर रहे लोगों को भड़का कर हिंसक रूप देने की कोशिश करने के अलावा पुलिस से उलझने के आरोप में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के बंगाल के संगठन प्रमुख जमीरुल हसन को गिरफ्तार किया गया है. उसे सोमवार दोपहर को बेनियापुकुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि गत शुक्रवार को पार्क सर्कस में हुए सड़क अवरोध के दौरान स्थिति को भड़का कर हिंसक रूप देने व बाधा देने पर पुलिस से उलझने के आरोप में जमीरुल की पुलिस को तलाश थी. बुधवार दोपहर को उसके बेनियापुकुर इलाके में आने की सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जायेगा.
ज्ञात हो कि कोलकाता पुलिस की तरफ से काफी पहले ही इसे स्पष्ट कर दिया गया था कि महानगर में किसी भी तरह की हिंसा फैलानेवाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी. पार्क सर्कस की घटना के बाद जमीरुल की गिरफ्तारी इसी का एक नतीजा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >