हिंसा फैलाने की कोशिश कर रही भाजपा

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस विधायक व संसदीय राज्य मंत्री तापस राय ने कैब व विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रही है. एक देश में कभी धर्म के आधार पर कोई भी कानून लागू नहीं किया जा सकता. जब से […]

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस विधायक व संसदीय राज्य मंत्री तापस राय ने कैब व विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रही है. एक देश में कभी धर्म के आधार पर कोई भी कानून लागू नहीं किया जा सकता. जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आयी है. देश में बेरोजगारी बढ़ी है. अब उनका अत्याचार ज्यादा दिनों तक चलनेवाला नहीं है. देश की जनता बातों से थक चुकी है.

ये बातें उन्होंने शुक्रवार को भाटपाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही. आगे उन्होंने कहा कि देश में सभी धर्मों के लोगों को रहने का समान अधिकार है. भाजपा के फूट डालों राज करों की रानजीति पश्चिम बंगाल में नहीं चलनेवाला. वहीं सभा में मौजूद पानीहाटी के विधायक निर्मल घोष ने कहा कि आनेवाले दिनों में तृणमूल कांग्रेस देश का नेतृत्व करेगा और एक नया भारत बनाएगा, जहां पर धर्म की राजनीति नहीं होगी.
उन्होंने भाटपाड़ा नगरपालिका में भाजपा में शामिल 18 पार्षदों के तृणमूल में वापस लौटने को लेकर कहा कि भाजपा के तरफ से उन्होंने डरा धमका कर पार्टी में शामिल कराया गया था, लेकिन ज्यादा दिनों तक किसी को दबा कर वश में नहीं किया जा सकता. जल्द ही भाटपाड़ा नगरपालिका पर तृणमूल कांग्रेस के कब्जे में होगा.
जब से भाटपाड़ा नगरपालिका पर भाजपा का कब्जा हुआ है. नगर के विकास का एक भी काम नहीं हुआ. इस मौके पर नैहाटी के तृणमूल विधायक पार्थो भौमिक, बैरकपुर नगरपालिका के चेयरमैन उत्तम दास, नैहाटी नगरपालिका के चेयरमैन अशोक चट्टोपाध्याय और भाटपाड़ा के तृणमूल कांग्रेस के प्रभारी सोमनाथ सोम समेत तृणमूल कांग्रेस के कई स्थानीय नेता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >