विधेयकों को राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिली,विस सत्र दो दिन के लिए स्थगित

राज्यपाल ने कहा : विधेयकों को मंजूरी देने में नहीं हुई कोई देरी कोलकाता : राज्य में मंगलवार को एक अभूतपूर्व घटनाक्रम के तहत विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने सदन की कार्यवाही दो दिन के लिए स्थगित कर दी. कारण, विधानसभा में पेश होने वाले विधेयकों को राज्यपाल जगदीप धनखड़ की मंजूरी नहीं मिली है. […]

राज्यपाल ने कहा : विधेयकों को मंजूरी देने में नहीं हुई कोई देरी

कोलकाता : राज्य में मंगलवार को एक अभूतपूर्व घटनाक्रम के तहत विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने सदन की कार्यवाही दो दिन के लिए स्थगित कर दी. कारण, विधानसभा में पेश होने वाले विधेयकों को राज्यपाल जगदीप धनखड़ की मंजूरी नहीं मिली है. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन की कार्यवाही पांच दिसंबर तक स्थगित रहेगी. सदन की कार्यवाही छह दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे फिर से शुरू होगी.
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा: सदन दो दिन तक स्थगित रहेगी. जो विधेयक पेश किये जाने वाले थे, वे पेश नहीं होंगे, क्योंकि राज्यपाल की मंजूरी नहीं मिली है. उन्होंने कहा, ‘हमने उन विधेयकों को मुद्रण के लिए भेजा था लेकिन विधानसभा में पेश नहीं कर सकते क्योंकि उन पर सहमति नहीं मिली है.’
गौरतलब है कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ का कई मुद्दों पर तृणमूल कांग्रेस सरकार के साथ टकराव रहा है. गत सप्ताह उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ‘प्रत्येक मौके पर’ उन्हें ‘अपमानित’ करने और नियमित तौर पर जानकारी नहीं देने को लेकर निशाना साधा था. धनखड़ ने ‘प्रोटोकॉल का उल्लंघन’ करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी पर भी निशाना साधा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >