आरोपियों को फांसी देने से क्या कम हो जायेंगे बलात्कार के मामले : अपर्णा सेन

कोलकाता : हैदराबाद में पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या के मामले से जहां देश में हर ओर आक्रोश है और आरोपियों को फांसी देने की मांग उठ रही है, वहीं फिल्मकार अपर्णा सेन ने पूछा है कि क्या ऐसा करने से इस तरह के अपराधों में कमी आयेगी. राज्यसभा के कई सांसदों ने मामले […]

कोलकाता : हैदराबाद में पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या के मामले से जहां देश में हर ओर आक्रोश है और आरोपियों को फांसी देने की मांग उठ रही है, वहीं फिल्मकार अपर्णा सेन ने पूछा है कि क्या ऐसा करने से इस तरह के अपराधों में कमी आयेगी. राज्यसभा के कई सांसदों ने मामले के चार आरोपियों को मौत की सजा, लिंचिंग और बधिया करने की मांग की थी, जिसके बाद अपर्णा सेन ने यह बयान दिया.

उन्होंने ट्वीट किया : हैदराबाद में हुए बलात्कार व हत्या के मामले के आरोपियों को संभवत: फांसी की सजा मिलेगी. सारा देश उनके खून का प्यासा है. सेन ने कहा : यह बेहद घिनौना अपराध है. लेकिन इसके बाद क्या?

क्या बलात्कार की और कोई वारदात नहीं होगी? क्या बलात्कार के मामलों में कमी आयेगी? फेसबुक और ट्विटर पर तमाम लोगों ने इस मामले के आरोपियों को सार्वजनिक रूप से फांसी देने, बधिया करने और निजी अंग काटने की मांग की है. महिलाओं के एक धड़े ने बलात्कारियों को जल्द से जल्द सजा न दिये जाने पर चुनाव का बहिष्कार करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >