भारतीय विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में जादवपुर विश्वविद्यालय टॉप पर

कोलकाता : पश्चिम बंगाल का जादवपुर विश्वविद्यालय देश में राज्य सरकारों द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों में शीर्ष पर है. इसने भारतीय उच्चतर शिक्षण संस्थानों में 11वां स्थान हासिल किया है. एक अधिकारी ने बताया कि ‘क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स : एशिया 2020’ के परिणाम 27 नवंबर को जारी किये गये थे. जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुरंजन […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल का जादवपुर विश्वविद्यालय देश में राज्य सरकारों द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों में शीर्ष पर है. इसने भारतीय उच्चतर शिक्षण संस्थानों में 11वां स्थान हासिल किया है. एक अधिकारी ने बताया कि ‘क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स : एशिया 2020’ के परिणाम 27 नवंबर को जारी किये गये थे.

जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुरंजन दास ने बताया कि क्यूएस रैंकिंग उच्च शिक्षा के संस्थानों की शीर्ष वैश्विक रैंकिंग्स में से एक है. इसलिए हमारे लिए यह गर्व का पल है. विश्वविद्यालय ने हमेशा वैश्विक तौर पर प्रतिष्ठित रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है.

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में कला एवं इंजीनियरिंग दोनों का ही मजबूत संकाय है, जो विभिन्न क्षेत्रों में शोध कार्यों को प्रोत्साहित करता है. विश्वविद्यालय के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एशिया क्यूएस में हमारी रैंकिंग 136 है, जो 2019 की रैंकिंग से एक ज्यादा है, जबकि भारतीय उच्चतर शिक्षण संस्थानों में 11वां स्थान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >