नोबेल विजेता अभिजीत पर विधानसभा में विशेष प्रस्ताव

कोलकाता : नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी पर विधानसभा में विशेष प्रस्ताव पेश कर चर्चा होगी. विधानसभा की कार्यनिर्वाही कमेटी में बैठक में प्रस्ताव पेश करने का निर्णय किया गया है. सोमवार को शीतकालीन सत्र के दौरान भोजनावकाश के बाद विशेष चर्चा के लिए डेढ़ घंटा समय आवंटित किया गया है. उल्लेखनीय है कि राज्य […]

कोलकाता : नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी पर विधानसभा में विशेष प्रस्ताव पेश कर चर्चा होगी. विधानसभा की कार्यनिर्वाही कमेटी में बैठक में प्रस्ताव पेश करने का निर्णय किया गया है.

सोमवार को शीतकालीन सत्र के दौरान भोजनावकाश के बाद विशेष चर्चा के लिए डेढ़ घंटा समय आवंटित किया गया है. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने टाउन हॉल में अभिजीत बनर्जी का अभिनंदन करने की घोषणा की है, हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है. इसके साथ विधानसभा में डेंगू के मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >