शूटिंग के लिए चंदननगर पहुंचे अजय देवगन

हुगली : अभिनेता अजय देवगन अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए चंदननगर पहुंचे. गौरतलब है कि 1952 में कोलकाता में देशी और विदेशी खिलाड़ियों के बीच एक फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ था. इस मैच में फ्रांस के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया था. उसी मैच पर आधारित एक फिल्म की शूटिंग करने अजय देवगन […]

हुगली : अभिनेता अजय देवगन अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए चंदननगर पहुंचे. गौरतलब है कि 1952 में कोलकाता में देशी और विदेशी खिलाड़ियों के बीच एक फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ था. इस मैच में फ्रांस के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया था.

उसी मैच पर आधारित एक फिल्म की शूटिंग करने अजय देवगन बुधवार को चंदननगर पहुंचे थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन दिनों तक इस फिल्म की शूटिंग चलेगी. चंदननगर म्यूजियम में फिल्म की शूटिंग हुई. इस दौरान सुरक्षा के कठोर बंदोबस्त किये गये थे. पत्रकारों तक को भी वहां जाने की इजाजत नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >