मेट्रो रेलवे ने की किराये में इजाफा की घोषणा

पांच दिसंबर से लागू होगा नया किराया कोलकाता : छह साल बाद मेट्रो रेलवे ने नये किराये की घोषणा कीहै. पांच दिसंबर से नया किराया लागू होगा. नयी किराया सूची के अनुसार, 0-2 किमी की यात्रा के लिए पांच रुपये लगेंगे. जबकि पहले पांच किलाेमीटर की दूरी तक के लिए पांच रुपये लगते थे. अब […]

पांच दिसंबर से लागू होगा नया किराया

कोलकाता : छह साल बाद मेट्रो रेलवे ने नये किराये की घोषणा कीहै. पांच दिसंबर से नया किराया लागू होगा. नयी किराया सूची के अनुसार, 0-2 किमी की यात्रा के लिए पांच रुपये लगेंगे. जबकि पहले पांच किलाेमीटर की दूरी तक के लिए पांच रुपये लगते थे. अब 2 से 5 किलीमीटर के स्लैब के लिए 10 रुपये, 5 से 10 किलोमीटर के लिए 15 रुपये, 10 से 20 किलोमीटर के लिए 20 रुपये और 20 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए 25 रुपये किराया देना होगा.
नये किराये की तालिका
दूरी (कि.मी.) प्रस्तावित किराया (रुपये में)
0-2 5
2-5 10
5-10 15
10-20 20
20 से अधिक 25
वर्तमान किराया
दूरी (कि.मी.) प्रस्तावित किराया (रुपये में)
0-5 5
5-10 10
10-20 15
20-25 20
25 से अधिक 25

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >