बंगाल को ओवैसी से नहीं, ममता से ज्यादा खतरा

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व एआइएमआइएम प्रमुख के बीच विवाद पर बोले दिलीप घोष पीके की सलाह पर अब हिंदुओं को रिझाने में जुटीं कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच विवाद के बीच प्रदेश भाजपा ने कहा है कि बंगाल को ओवैसी से नहीं ममता बनर्जी […]

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व एआइएमआइएम प्रमुख के बीच विवाद पर बोले दिलीप घोष

पीके की सलाह पर अब हिंदुओं को रिझाने में जुटीं
कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच विवाद के बीच प्रदेश भाजपा ने कहा है कि बंगाल को ओवैसी से नहीं ममता बनर्जी से खतरा है.
उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी ने सोमवार को कूचबिहार में एक कार्यक्रम में कहा था कि अल्पसंख्यक समुदाय में कुछ लोग चरमपंथी है. ऐसे लोगों को सुनने से बचें. मंगलवार को पटलवार करते हुए ओवैसी ने कहा कि ममता का बयान उनका डर और निराशा दिखा रहा है.
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा : ममता बनर्जी क्या अभी तक ओवैसी की राजनीति नहीं जानती थीं. क्या पहली बार ओवैसी के बारे में सुना है. अब जब भाजपा ने बंगाल की 18 सीटों पर जीत हासिल की है, तब उनका ज्ञान खुला है.
उन्होंने कहा : अब तक वह मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करती थी, जिससे लोग नाराज हैं. लोगों की नाराजगी को दूर करने के लिए अब पीके (प्रशांत किशोर) की सलाह पर इस तरह का बयान दे रही हैं, लेकिन बंगाल में ओवैसी का क्या है? बंगाल को खतरा ओवैसी से नहीं, बल्कि ममता से ज्यादा है. उन्होंने कहा कि समय उल्टा चल रहा है. इस कारण बहुत कुछ करना पड़ता है.
अभी तक वह नमाज पढ़ती थीं. इफ्तार पार्टी का आयोजन करती थीं और अब तक मुसलमानों को रिझाया करती थीं, लेकिन अब हिंदुओं को रिझाने की कोशिश कर रही हैं. मंदिरों में जाकर पूजा कर रही हैं, लेकिन असली चेहरा उजागर हो गया है. राज्य की जनता जानती है कि कौन सही है और कौन गलत है? लोगों को विकल्प की तलाश थी और विकल्प के रूप में भाजपा मिल चुकी है और अब लोगों ने मन बना लिया है. विधानसभा चुनाव में भाजपा ही सत्ता में आयेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >