अपहृत भी ठगी के आरोप में गिरफ्तार

कोलकाता : बालीगंज इलाके के सनी पार्क के पास से शनिवार शाम को अपहृत हुए गोरखपुर के निवासी शशिभूषण दीक्षित को भी बालीगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से 10.50 लाख रुपये ठगने का आरोप है. जिन छह लोगों को शशिभूषण […]

कोलकाता : बालीगंज इलाके के सनी पार्क के पास से शनिवार शाम को अपहृत हुए गोरखपुर के निवासी शशिभूषण दीक्षित को भी बालीगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से 10.50 लाख रुपये ठगने का आरोप है.

जिन छह लोगों को शशिभूषण का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, उनके अलावा शशिभूषण के हाथों ठगी के शिकार हुए कुछ और पीड़ितों ने उसके खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में कहा गया कि ऊंची पहुंच की जानकारी देकर सेना व केंद्र सरकार के कई अन्य विभागों में विभिन्न पदों में आराम से नौकरी दिलाने का वादा शशिभूषण करता था.
बदले में 50 हजार से दो लाख रुपये तक वसूलता था. फिर वह नकली ज्वाइनिंग लेटर थमा देता था. बालीगंज की घटना में उसके अपहरण की जानकारी पाकर कई लोग उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने में पहुंचे थे. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शशिभूषण को भी गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी के साथ ठगी के गिरोह में और कौन शामिल हैं, शशिभूषण से पूछताछ कर उनतक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >