राज्य सरकार पर बीएसएनएल का 46 करोड़ का बिल बकाया

कोलकाता : दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने सोमवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल सरकार के ऊपर कंपनी का 46 करोड़ रुपये बकाया है. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने नकदी संकट का हवाला देते हुए राज्य से यथाशीघ्र बकाये के भुगतान का आग्रह किया है. बीएसएनएल के बंगाल सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक […]

कोलकाता : दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने सोमवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल सरकार के ऊपर कंपनी का 46 करोड़ रुपये बकाया है.

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने नकदी संकट का हवाला देते हुए राज्य से यथाशीघ्र बकाये के भुगतान का आग्रह किया है. बीएसएनएल के बंगाल सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) रमाकांत शर्मा ने कहा कि बकाये की वसूली नहीं कर पाने के कारण कंपनी भुगतान बाध्यताओं को पूरा नहीं कर पा रही है.
उन्होंने कहा : राज्य सरकार के ऊपर 46 करोड़ रुपये का बकाया है और हमने राज्य के मुख्य सचिव से बकाये के भुगतान में तेजी लाने को कहा है. बीएसएनएल बंगाल सर्किल के ऊपर पश्चिम बंगाल राज्य बिजली वितरण कंपनी का 17 करोड़ रुपये बकाया है. कंपनी ने मार्च 2020 तक इसकी वसूली रोके जाने की मांग की है.
श्री शर्मा ने कहा : हमने मार्च 2020 तक बिजली बकाया के भुगतान पर रोक लगाने की मांग की है. साथ ही राज्य से बिजली कनेक्शन नहीं काटने का आग्रह किया है. ऐसा करने पर दूरसंचार कंपनी धराशायी हो जायेगी.
उल्लेखनीय है कि केंद्र ने वित्तीय समस्याओं में फंसी दूरसंचार कंपनी को पटरी पर लाने के लिए पुनरुद्धार पैकेज को मंजूरी दी है. कंपनी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना लेकर आयी है, जिसे कर्मचारियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >