ठगी के आरोप में हैदराबाद पुलिस ने पोर्ट इलाके से चार युवकों को दबोचा

कोलकाता : एक प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में करोड़ों रुपये कमाने का अवसर मिलने के नाम पर लोगों को फोन कर उनसे मोटी रकम ठगने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये युवकों में दो भाइयों के नाम चंदन घोराई (29) व राजीव कुमार घोराई (31) बताये गये […]

कोलकाता : एक प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में करोड़ों रुपये कमाने का अवसर मिलने के नाम पर लोगों को फोन कर उनसे मोटी रकम ठगने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये युवकों में दो भाइयों के नाम चंदन घोराई (29) व राजीव कुमार घोराई (31) बताये गये है.

इसके अलावा अन्य दो युवकों के नाम मोहम्मद साजिद (24) और हैदर अली उर्फ छोटे (28) है. इन चारों को वाटगंज व साउथपोर्ट थाने की पुलिस के साथ मिलकर हैदराबाद पुलिस ने पोर्ट इलाके से गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये लोग अनजान लोगों को कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के नाम पर फोन करने थे.
इसके बाद इस शो में चांस दिलाने के नाम पर इनसे मोटी रकम वसूल लेते थे. इस गिरोह के हाथों ठगी के शिकार कई लोगों ने हैदराबाद के विभिन्न थानों में शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने इन्हें महानगर के पोर्ट इलाके में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >