सौरभ ने दुनिया में बढ़ाया बंगाल का मान : नुसरत

लेकटाउन में खुला रूपा एंड कंपनी का कंफर्ट स्टोर यहां हर उम्र के ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ नया है कोलकाता : सौरभ गांगुली के बीसीसीआई के अध्यक्ष चुने जाने पर सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहां ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि सौरभ के बीसीसीआइ अध्यक्ष बनने से बंगाल का दुनिया में मान […]

लेकटाउन में खुला रूपा एंड कंपनी का कंफर्ट स्टोर

यहां हर उम्र के ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ नया है

कोलकाता : सौरभ गांगुली के बीसीसीआई के अध्यक्ष चुने जाने पर सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहां ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि सौरभ के बीसीसीआइ अध्यक्ष बनने से बंगाल का दुनिया में मान बढ़ा है. उन्होंने ये बातें लेकटाउन में रूपा एंड कंपनी के कंफर्ट स्टोर के उद्घाटन समारोह में कहीं. इस दौरान उन्होंने इस ब्रांड से जुड़ने पर खुशी जाहिर की.

उन्होंने कहा कि यहां हर उम्र के ग्राहकों के लिये कुछ नया रखा गया है. इस तरह की दुकानें लेकटाउन, चुंचुड़ा और चंदननगर में भी खोली गयी हैं. इन दुकानों में आउटवीयर एवं इनरवीयर जैसे नये कलेक्शन रखे गये है जहां पर महिला, पुरुष सहित बच्चों के लिये भी बेहतरीन कपड़ों की रेंज है. उद्घाटन के दौरान रूपा एंड कंपनी के सीइओ दिनेश लोढा, चेयरमैन पीआर अगरवाला, मैनेजिंग डायरेक्टर केबी अगरवाला, निदेशक सिद्धांत अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे. इस अवसर पर सीइओ दिनेश लोढा ने कहा कि रूपा कंफर्ट स्टोर के माध्यम से ग्राहकों तक अधिक से अधिक फैशनेबल कलेक्शन पहुंचाना चाहते हैं. हमारा लक्ष्य हर उम्र को लोगों को स्टाइलिश के साथ आरामदायक कपड़े उपलब्ध कराना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >