बिल्डरों के कोप से धरती को बचाने का संदेश देता पूजा पंडाल

कोलकाता (संवाददाता) : लगातार पांव पसार रहे शहरीकरण से हरियाली नष्ट हो रही है. अपने फायदे के लिए इंसान पेड़ों को काटकर वहां ऊंची-ऊंची इमारतें खड़ी कर रहा है. यही नहीं, अपार्टमेंट बनाने के लिए अवैध रूप से तालाबों को भी भरा जा रहा है. आलम यह है कि हरियाली खत्म होने से पृथ्वी का […]

कोलकाता (संवाददाता) : लगातार पांव पसार रहे शहरीकरण से हरियाली नष्ट हो रही है. अपने फायदे के लिए इंसान पेड़ों को काटकर वहां ऊंची-ऊंची इमारतें खड़ी कर रहा है. यही नहीं, अपार्टमेंट बनाने के लिए अवैध रूप से तालाबों को भी भरा जा रहा है. आलम यह है कि हरियाली खत्म होने से पृथ्वी का संतुलन बिगड़ रहा है.

इसका असर यह हो रहा है कि न समय से बारिश हो रही है, और न ही ठंड व गर्मी पड़ रही है. भू-जल स्तर लगातार नीचे चला जा रहा है और वायु प्रदूषण जैसी समस्याएं सामने आ रही है. इस वर्ष दमदम पार्क तरुण संघ पूजा कमेटी ने इसी को अपने मंडप का थीम बनाकर प्रमोटिंग व प्रदूषण की समस्या को दर्शनार्थियों के सामने लाने की कोशिश की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >