राजीव कुमार में अटकी है ममता की जान

आरोप : प्रधानमंत्री मोदी से ममता बनर्जी की मुलाकात पर कैलाश विजयवर्गीय ने कसा तंज, कहा कोलकाता :भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बैठक को लेकर तंज कसा है. श्री विजयवर्गीय ने बुधवार को कालीघाट में मां काली का दर्शन […]

आरोप : प्रधानमंत्री मोदी से ममता बनर्जी की मुलाकात पर कैलाश विजयवर्गीय ने कसा तंज, कहा

कोलकाता :भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बैठक को लेकर तंज कसा है.
श्री विजयवर्गीय ने बुधवार को कालीघाट में मां काली का दर्शन किया. मां काली का दर्शन करने के बाद संवाददाताओं के सवाल के जवाब में श्री विजयवर्गीय ने कहा कि संघीय ढांचे के अंतर्गत एक राज्य की मुख्यमंत्री राज्य के विकास को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ही सकती हैं, लेकिन इससे पहले ममता जी प्रधानमंत्री के शपथ समारोह में भी शामिल नहीं हुई थीं. नीति आयोग की बैठक में भी शामिल नहीं हुई थीं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार आलोचना करते रही हैं और अब जब सीबीआइ कोलकाता के पूर्व आयुक्त राजीव कुमार की तलाश कर रही है, तो ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा है. इससे लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अभी भी ममता जी क्यों प्रधानमंत्री से मिलना चाहती हैं?
चिटफंड घोटाला मामले में राजीव कुमार जिस तरह से शामिल हैं और इसके पहले भी राजीव कुमार को बचाने के लिए ममता जी धरने पर बैठी थीं. उससे ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री की जान राजीव कुमार में ही अटकी है. बुधवार को श्री विजयवर्गीय के साथ भाजपा के दक्षिण कोलकाता के अध्यक्ष एम मोहन राव, तुषार मुखर्जी, योगेश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.बुधवार को ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >