भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी का कान काटा गहने भी ‍लूट ले गये

रायगंज : भाजपा का समर्थन करने पर कथित तौर पर तृणमूल संरक्षित बदमाशों ने गालीगलौज की. विरोध करने पर महिला का कान काट लिया गया और उसके गहने लूट लिये गये. उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज शहर के कर्णजोड़ा इलाके के भाजपा कार्यकर्ता सुकुमार दास और उनकी पत्नी ने यह आरोप लगाते हुए कर्णजोड़ा ओपी […]

रायगंज : भाजपा का समर्थन करने पर कथित तौर पर तृणमूल संरक्षित बदमाशों ने गालीगलौज की. विरोध करने पर महिला का कान काट लिया गया और उसके गहने लूट लिये गये. उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज शहर के कर्णजोड़ा इलाके के भाजपा कार्यकर्ता सुकुमार दास और उनकी पत्नी ने यह आरोप लगाते हुए कर्णजोड़ा ओपी में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में तृणमूल नेताओं ने अपनी पार्टी पर लगे आरोप को अस्वीकार किया है.

जानकारी के मुताबिक, कर्णजोड़ा निवासी सुकुमार दास भाजपा के लिए काम करते हैं. आरोप है कि इसे लेकर तृणमूल से संरक्षण प्राप्त समाज विरोधी तत्व आये दिन उनके घर के सामने उनके कहीं आते-जाते समय गालीगलौज किया करते थे. बुधवार रात भी यही हुआ.
इसका सुकुमार दास और उनकी पत्नी अंजना दास ने विरोध किया. इस पर सुकुमार दास पर हमला कर दिया गया. उन्हें बचाने जब उनकी पत्नी आगे आयीं तो धारदार हथियार से उनका कान काट दिया गया. साथ ही उनके गले से सोने की चेन और कान का झुमका छीनकर बदमाश भाग गये.
जख्मी हालत में अंजना दास को रायगंज मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनके कान में छह टांके लगाने पड़े. इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. अभी तक इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. घटना को लेकर कर्णजोड़ा इलाके में तनाव देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >