तृणमूल के शासनकाल में हिंदू तीर्थ स्थलों पर अधिक काम हुआ : ममता

गौड़ीय मिशन के श्री चैतन्य महाप्रभु म्यूजियम का सीएम ने किया उद्घाटन कोलकता :राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वह साबित करे कि राज्य सरकार ने हिंदू तीर्थ स्थलों पर केंद्र के मुकाबले कम काम किया है.गौड़ीय मिशन के श्री चैतन्य महाप्रभु म्यूजियम के उद्घाटन के अवसर […]

  • गौड़ीय मिशन के श्री चैतन्य महाप्रभु म्यूजियम का सीएम ने किया उद्घाटन
कोलकता :राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि वह साबित करे कि राज्य सरकार ने हिंदू तीर्थ स्थलों पर केंद्र के मुकाबले कम काम किया है.गौड़ीय मिशन के श्री चैतन्य महाप्रभु म्यूजियम के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तृणमूल सरकार ने गंगासागर तीर्थ यात्रा पर से कर हटाने के अलावा वहां मंदिर बनाया है और अन्य सुविधाएं भी दुरुस्त की है. दक्षिणेश्वर में स्काई वाक बनाया गया है.
मायापुर, नवद्वीप, तारकेश्वर, तारापीठ में भी राज्य सरकार ने कई कार्य किये हैं. पहले की अपेक्षा अब और अधिक जगहों पर दुर्गापूजा का आयोजन होता है. केंद्र की सरकार से कहीं अधिक उनकी सरकार ने हिंदू तीर्थ स्थलों के लिए कार्य किया है, जबकि उनकी सरकार पर ही केंद्र की ओर से आरोप लगाया जाता है.
राज्य सरकार इंसानियत पर भरोसा करती है. अगर कब्रिस्तान की सुविधाएं ठीक की जाती हैं तो श्मशान घाट में भी सुविधाओं को बेहतर किया जाता है. केंद्र से कहीं अधिक उनकी सरकार ने कार्य किया है. म्यूजियम के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि गौड़िय मिशन को पहले ही राज्य सरकार की ओर से विभिन्न तरीके से 1.37 करोड़ रुपये दिये गये हैं. राज्य सरकार की ओर से मिशन को अब पुस्तकालय के लिए 50 लाख रुपये दिए जायेंगे.
इसके अलावा उन्होंने स्थानीय सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को भी अपने सांसद कोटे से 50 लाख रुपये देने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि मिशन के भवन को और अधिक बड़ा व रास्ते को चौड़ा करने के लिए उसके करीब के मकान की खरीद के लिए नगर निगम की ओर से जरूरी 70-80 लाख रुपये की रकम मुहैया करायी जायेगी. इसेक अलावा मिशन के भवन और चैतन्य महाप्रभु के संग्रहालय को राज्य के पर्यटन नक्शे में भी लाया जायेगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी धार्मिक पहचान पर सवाल करने वाले लोगों से ज्यादा वह शास्त्र और धर्मग्रंथ जानती हैं. मुख्यमंत्री द्वारा संग्रहालय के उद्घाटन किए जाने के अवसर पर गौड़िय मिशन के अध्यक्ष व आचार्य श्री श्रीमद् भक्ति सुंदर सन्यासी गोस्वामी महाराज, श्री चैतन्य गौड़िय मठ के सचिव श्रीपाद विष्णुजी महाराज, मेयर फिरहाद हकीम, सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय, शिक्षाविद नृसिंह प्रसाद भादुड़ी, मंत्री शशि पांजा, साधन पांडे, पूर्व न्यायाधीश श्यामल सेन व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >