भाजयुमो का एक दिन में 70 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

कोलकाता : भाजपा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में सभी के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है. सभी शाखा संगठन इसमें हिस्सा ले रहे हैं. प्रदेश भाजपा में सदस्यता फॉर्म की मांग लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन कार्यकर्ताओं तक फॉर्म नहीं पहुंच रहा है. प्रति कार्यकर्ता एक […]

कोलकाता : भाजपा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में सभी के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है. सभी शाखा संगठन इसमें हिस्सा ले रहे हैं.

प्रदेश भाजपा में सदस्यता फॉर्म की मांग लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन कार्यकर्ताओं तक फॉर्म नहीं पहुंच रहा है. प्रति कार्यकर्ता एक सौ नये सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर भाजपा मैदान में उतरी है, ताकि वह दो करोड़ नये सदस्य बंगाल में बना सके.
इस सदस्यता अभियान में रिकार्ड बनाने की मुहिम के तहत प्रदेश युवा मोर्चा एक दिन में 70 हजार लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है. मंगलावर को राज्य के 800 स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, मॉल और बाजार जैसे केंद्रों पर भाजयुमो के कार्यकर्ता कैंप बना कर नये सदस्य बनाने का काम करेंगे. यह जानकारी भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के प्रमुख प्रकाश दास ने प्रभात खबर को दी.
उन्होंने बताया कि उनके संगठन की तैयारी पूरी हो चुकी है. कार्यकर्ता सुबह-सुबह कैंप बना कर अपने अभियान को पूरा करने में जुट जायेंगे. एक दिन का निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा करना होगा, ताकि भाजयुमो अपनी ताकत का अहसास सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को करा सके. उन्होंने कहा कि जिस तरह से युवा बड़ी संख्या में भाजयुमो के साथ जुड़ रहे हैं. उससे सत्ता पक्ष के खेमे में हलचल मची हुई है. वह लोग साजिश कर रहे हैं कि भाजयुमो के लोग अपना कैंप नहीं लगा सके.
इसके लिए पुलिस व नगर निगम का वह इस्तेमाल करनेवाले हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह लोग सभी नियम कानून का पालन करते हुए अपना शिविर बनायेंगे और सदस्यता अभियान को सफल करेंगे. अगर इसमें किसी भी तरह से बाधा देने का प्रयास किया गया तो वह लोग उसका माकूल जवाब देंगे. इसके लिए भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को जिस स्तर तक जाना होगा, वह लोग जायेंगे, क्योंकि हर हाल में उन लोगों को एक दिन में 70 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >