बोलीं बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी- हम दोबारा सत्ता में आयेंगे, ‘गद्दारों‘ टीएमसी छोड़ो

कोलकाता : लोकसभा चुनावों में पार्टी के निराशजनक प्रदर्शन के बावजूद, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह 2021 विधानसभा चुनावों में फिर से जीत हासिल करने के प्रति आश्वस्त हैं. बांकुड़ा और झारग्राम जिले के पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक के दौरान, बनर्जी ने ‘‘गद्दारों’ को […]

कोलकाता : लोकसभा चुनावों में पार्टी के निराशजनक प्रदर्शन के बावजूद, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह 2021 विधानसभा चुनावों में फिर से जीत हासिल करने के प्रति आश्वस्त हैं.

बांकुड़ा और झारग्राम जिले के पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक के दौरान, बनर्जी ने ‘‘गद्दारों’ को पार्टी की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाने की बजाय पार्टी छोड़ने के लिए कहा.

तृकां के बांकुड़ा के एक वरिष्ठ नेता ने बैठक के बाद कहा कि ‘‘हमारी पार्टी नेता ने कहा है कि वह 2021 के विधानसभा चुनावों में जीत के प्रति आश्वस्त हैं. ऐसे नेता जो पार्टी के भीतर रह कर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं वह पार्टी छोड़ कर जा सकते हैं.’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने पार्टी के प्रदर्शन के लिए कुछ नेताओं को फटकार लगायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >