कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट को दिशाहीन करार दिया है. बजट के संबंध में ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि बजट की संपूर्ण परिकल्पना ही बेपटरी है.
पेट्रोल व डीजल पर बजट में न केवल सेस लगाया गया है, बल्कि विशेष अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी भी लगायी गयी है, जिससे पेट्रोल की कीमतें करीब ढाई रुपये प्रति लीटर और डीजल की 2.30 रुपये प्रति लीटर बढ़ जायेंगी. इसकी वजह से परिवहन खर्च बढ़ेगा और महंगाई लोगों के घरों तक पहुंचेगी. यानी आम आदमी की तकलीफें और बढ़ने वाली हैं. लोकसभा चुनाव में जीत का यह पुरस्कार है.
