डेंगू के खिलाफ दमदम नगरपालिका ने शुरू किया अभियान : हरेंद्र सिंह

कोलकाता : राज्य में बारिश की दस्तक के साथ ही उत्तर 24 परगना के विभिन्न इलाकों में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है. दमदम नगरपालिका ने डेंगू का प्रकोप रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की घोषणा की है. नगरपालिका के प्रत्येक वार्ड में 10 अतिरिक्त हेल्थ वर्कर की नियुक्ति की है, जो घर-घर जाकर […]

कोलकाता : राज्य में बारिश की दस्तक के साथ ही उत्तर 24 परगना के विभिन्न इलाकों में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है. दमदम नगरपालिका ने डेंगू का प्रकोप रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की घोषणा की है. नगरपालिका के प्रत्येक वार्ड में 10 अतिरिक्त हेल्थ वर्कर की नियुक्ति की है, जो घर-घर जाकर निरीक्षण कर रहे हैं.

दमदम नगरपालिका के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने प्रभात खबर से बातचीत करते हुए कहा कि नगरपालिका ने डेंगू से निपटने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है.
नगरपालिका के प्रत्येक वार्ड में चार अतिरिक्त स्वीपरों की तैनाती है, जो साफ-सफाई सुनिश्चित कर रहे हैं. इसके साथ ही जहां भी गंदा पानी दिखायी दे रहा है. उनकी सफाई की जा रही है. यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं लंबे समय तक पानी जमा नहीं रहा, क्योंकि लंबे समय तक जमे पानी में ही मच्छर का लार्वा पनपता है.
उन्होंने कहा कि हेल्थ वर्कर घर-घर जा रहे हैं और घरों के समानों जैसे फ्रिज, एसी आदि की भी निरीक्षण कर रहे हैं. यह देख रहे हैं कि कहीं लंबे समय पर पानी एकत्रित तो नहीं है. यह पूछे जाने पर कि राज्य सरकार ने निजी परिसरों में जमा पानी पाये जाने पर जुर्माना का प्रावधान किया है.
श्री सिंह ने कहा कि वे लोग पहले परिसर के मालिक को चेतावनी देते हैं. यदि उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हैं और सफाई कर सफाई के बाबद जो खर्च आते हैं, उन्हें परिसर के मालिक को भुगतान करना पड़ता है.
अगले दस दिनों में पूरा हो जायेगा नालियों की सफाई का काम
श्री सिंह ने कहा कि मानसून के मद्देनजर नगरपालिका ने फरवरी से ही नालियों की सफाई का काम शुरू कर दिया. नालियों में जमी गंदगी को बाहर निकाल कर उसे पूरी तरह से साफ किया जा रहा है.
यह काम लगभग अपने अंतिम चरण में है और अगले दस दिनों में नालियों की सफाई का काम पूरा हो जायेगा. उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में जल जमाव कम होगा. उन्होंने कहा कि नगरपालिका इलाके में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा हुआ है.
इस कारण पहले की तुलना में नालियों में कम मात्रा में पॉलिथीन गिरे पाये जा रहे हैं. इसे नालियां भी कम जाम हो रही है. इसके साथ ही नालियों को कवर कर दिया जा रहा है. इससे भी जल जमाव कम होने की संभावना है. खाल की सफाई भी की गयी है, जिससे बारिश का पानी आसानी से निकल जाने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >