पटना साहिब स्टेशन पर 13 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का होगा ठहराव

गुरु गोविंद सिंह की 359वीं जयंती पर रेलवे ने पटना साहिब स्टेशन पर 13 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का फैसला किया है. 13 ट्रेनों के ठहराव 19 दिसंबर से दो जनवरी तक लगभग दो मिनट के लिए होंगे.

गुरु गोविंद सिंह की 359वीं जयंती पर रेलवे की विशेष व्यवस्था

संवाददाता, कोलकाता

गुरु गोविंद सिंह की 359वीं जयंती पर रेलवे ने पटना साहिब स्टेशन पर 13 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव का फैसला किया है. 13 ट्रेनों के ठहराव 19 दिसंबर से दो जनवरी तक लगभग दो मिनट के लिए होंगे. जिन ट्रेनों का अस्थायी ठहराव किया गया उनमें : 12361/12362 आसनसोल-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-आसनसोल वीकली एक्सप्रेस, 12333/12334 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस, 22213/22214 शालीमार-पटना-शालीमार दुरंतो एक्सप्रेस, 18449/18450 पुरी-पटना-पुरी बैद्यनाथ धाम एक्सप्रेस, 22948/22947 भागलपुर-सूरत-भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस,13241/13242 बांका-राजेंद्र नगर टर्मिनल-बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12303/12304 हावड़ा-नयी दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, 13331/13332 धनबाद-पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, 13423/13424 भागलपुर-अजमेर-भागलपुर वीकली एक्सप्रेस, 22405/22406 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस, 12327/12328 हावड़ा-देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, 12315/12316 कोलकाता-उदयपुर सिटी-कोलकाता अनन्या वीकली एक्सप्रेस और 13229/13230 गोड्डा-राजेंद्र नगर टर्मिनल-गोड्डा वीकली एक्सप्रेस शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >