भारतीय जल सीमा में अवैध प्रवेश 13 बांग्लादेशी मछुआरे हुए अरेस्ट

दक्षिण 24 परगना के फ्रेजरगंज कोस्टल थाना क्षेत्र में भारतीय तटरक्षक बल ने 13 बांग्लादेशी मछुआरों को गिरफ्तार किया.

संवाददाता, कोलकाता.

दक्षिण 24 परगना के फ्रेजरगंज कोस्टल थाना क्षेत्र में भारतीय तटरक्षक बल ने 13 बांग्लादेशी मछुआरों को गिरफ्तार किया. आरोप है कि ये सभी अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय जल सीमा में घुस आये थे. जानकारी के अनुसार मायेर दोआ नामक एक ट्रॉलर समुद्र में सीमा लांघ कर भारतीय हिस्से में पहुंचा. तटरक्षक बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रॉलर को घेर लिया और सभी मछुआरों को फ्रेजरगंज कोस्टल थाने के हवाले कर दिया. वहां उनसे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार मछुआरे बांग्लादेश के बागेरहाट जिले के पूर्वचंडीपुर, फरीदपुर और जियानगर के रहने वाले हैं. गौरतलब है कि इस साल खराब मौसम की वजह से भारत के तीन ट्रॉलर बांग्लादेश की सीमा में चले गये थे और 48 भारतीय मछुआरे अभी तक वहां हिरासत में हैं. अब बांग्लादेशी मछुआरों की गिरफ्तारी के बाद सभी की नजर पड़ोसी देश की प्रतिक्रिया पर टिकी है. उक्त मामले में बंगाल के मछुआरा संगठनों ने केंद्र और राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUBODH KUMAR SINGH

SUBODH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >