कोलकाता : राज्य में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में रविवार देर शाम कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान बचने के लिए बदमाशों ने बमबाजी की. जिससे बमबाजी करने वाले बदमाशों में ही दो की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है. उधर, शनिवार रात हुगली जिले के चुंचुड़ा में गोली मारकर एक शख्स की हत्या कर दी गयी. पुलिस के मुताबिक, मथुरापुर में गोलीबारी में जख्मी रमजान मोल्ला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
राज्य में नहीं थम रही हिंसा, मथुरापुर में दो और चुंचुड़ा में एक की मौत
कोलकाता : राज्य में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में रविवार देर शाम कुछ बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान बचने के लिए बदमाशों ने बमबाजी की. जिससे […]

जानकारी के अनुसार, देर शाम अचानक कुछ बदमाश पहुंचे और रमजान को लक्ष्य कर गोली चला दी. गोली लगने से रमजान गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जुट गये और भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए उनका पीछा किया.
बदमाशों ने अपने बचाव के लिए बमबाजी शुरू कर दी. इस दौरान खुद ही बम लग जाने से दो बदमाशों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद से इलाके में तनाव है. पुलिस का कहना है कि मृत दोनों अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है.
उधर, चुंचुड़ा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. युवक की पहचान मुन्ना के रूप में हुई है. जख्मी अवस्था में उसे चुंचुड़ा सदर इमामबाड़ा अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुन्ना का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.
बहुत दिनों से वह इलाका छोड़ कर कहीं दूसरी जगह रह रहा था. हालांकि तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता विजय कहार का आरोप है कि भाजपा के समर्थक हमारे क्लब को कब्जाने की नीयत से हथियारबंद गुंडों को लेकर आये थे. वे हमारी जान लेना चाहते थे.