डिब्बों व थाली से निकाला फ्यूजन म्यूजिक

कोलकाता : घरों की रंगाई होने के बाद बेकार पड़े डिब्बों को या तो फेंक देते हैं या फिर अन्य किसी काम के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फ्यूजन म्यूजिकल ट्रूप एंड इंस्टीट्यूट के वार्षिक कार्यक्रम में बच्चों ने घर में बेकार पड़े डिब्बों और थाली से फ्यूजन संगीत पेश किया, जिसे दर्शकों ने बहुत […]

कोलकाता : घरों की रंगाई होने के बाद बेकार पड़े डिब्बों को या तो फेंक देते हैं या फिर अन्य किसी काम के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फ्यूजन म्यूजिकल ट्रूप एंड इंस्टीट्यूट के वार्षिक कार्यक्रम में बच्चों ने घर में बेकार पड़े डिब्बों और थाली से फ्यूजन संगीत पेश किया, जिसे दर्शकों ने बहुत ही सराहा. रविवार को दमदम कैंट के गोराबाजार में दमदम टाउन हॉल में दमदम नगरपालिका के वाइस चयरमैन वरुण नट्ट ने इंस्टीट्यूट के वार्षिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

श्री नट्ट ने कहा कि संगीत दिलों को जोड़ने का काम करता है. बच्चों को संगीत से जोड़ कर न केवल संगीत को बढ़ावा देने का काम इंस्टीट्यूट कर रहा है, वरन जिस तरह से पुराने डिब्बों और बर्तनों से संगीत का सुर निकाला गया, उसने संगीत को एक नया आयाम दिया है.
विधाननगर के पार्षद विकास नस्कर ने भी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शास्त्रीय संगीत के अतिरिक्त फ्यूजन म्यूजिक काफी लोकप्रिय है, लेकिन दमदम जैसे इलाके में छोटे बच्चों को लेकर थाली व डिब्बे से म्यूजिक तैयार करना बहुत आसान नहीं है, क्योंकि बच्चों को सुर व ताल में साधना बहुत कठिन है.
फ्यूजन म्यूजिकल ट्रूप एंड इंस्टीट्यूट के संस्थापक व तबला वादक राकेश कर ने बताया कि इंस्टीट्यूट में शास्त्रीय संगीत से लेकर आधुनिक संगीत की विविध विधाओं की शिक्षा दी जाती है. इनमें शास्त्रीय संगीत, तबला वादन, गिटार, नृत्य सहित अन्य विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है, लेकिन प्रकृति में हर जगह संगीत है. केवल इसे महसूस करने की जरूरत है. यह सोच जब आया है.
उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे प्राय: ही थाली से खेलते हैं. उन्हीं बच्चों को देख कर उन्हें यह प्रेरणा मिली. शास्त्रीय संगीत गायिका अर्पिता साहा कर ने कहा कि जब उन लोगों ने यह प्रयोग किया, तो पहले अजीब लगा, लेकिन जब इसे सुर और ताल में ढ़ाला किया, तो लोगों ने पसंद किया. रविवार को इस अवसर पर बच्चों ने इसके अतिरिक्त नृत्य व संगीत की भावभीनी प्रस्तुति की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >