शहरवासियों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत

कोलकाता : शहर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. हर दिन के साथ शहर का तापमान बढ़ता ही नजर आ रहा है. कड़ी धूप और उमस ने शहरवासियों को पूरे तरीके से झुलसा दिया है. मगर राहत की खबर यह है कि अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने छह जून से केरल में मानसून प्रवेश करने […]

कोलकाता : शहर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. हर दिन के साथ शहर का तापमान बढ़ता ही नजर आ रहा है. कड़ी धूप और उमस ने शहरवासियों को पूरे तरीके से झुलसा दिया है. मगर राहत की खबर यह है कि अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने छह जून से केरल में मानसून प्रवेश करने की संभावना जतायी है.

मौसम विज्ञानियों का कहना है, अगर स्थिति अनुकूल रही तो मानसून केरल में तीन-चार दिनों के भीतर ही प्रवेश कर जायेगा और जल्द शहर को भी भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, राज्यभर में तेज हवा के साथ बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं. अगले कुछ दिनों में राज्य के लगभग सभी जिलों में दोपहर या शाम से तेज बारिश होगी.

वहीं दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, कलिम्पोंग और अलीपुरद्वार जिलों में बारिश ने दस्तक दे दी है. शहर में भी अगले कुछ दिनों में दोपहर या शाम को बारिश होगी. तापमान लगभग 35-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26-27 डिग्री के आसपास रहेगा. हालांकि, सापेक्ष आर्द्रता के कारण हवा में कमी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >