मेट्रो की पटरियों में धुएं का आतंक, जांच में कुछ नहीं मिला

रवींद्र सदन स्टेशन में सोमवार अपराह्न 2.48 बजे की घटना कोलकाता : मेट्रो की पटरियों से धुआं निकलने के आतंक से यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. घटना रवींद्र सदन मेट्रो स्टेशन में सोमवार दोपहर 2.48 बजे की है. जानकारी के मुताबिक रवींद्र सदन मेट्रो स्टेशन में एक ट्रेन आकर ठहरी. उस समय यात्रियों ने एक […]

रवींद्र सदन स्टेशन में सोमवार अपराह्न 2.48 बजे की घटना

कोलकाता : मेट्रो की पटरियों से धुआं निकलने के आतंक से यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. घटना रवींद्र सदन मेट्रो स्टेशन में सोमवार दोपहर 2.48 बजे की है. जानकारी के मुताबिक रवींद्र सदन मेट्रो स्टेशन में एक ट्रेन आकर ठहरी.
उस समय यात्रियों ने एक कोच के नीचे पटरियों से धुआं निकलने की शिकायत की. तुरंत मेट्रो प्रबंधन ने इसकी खबर पाकर कवि सुभाष स्टेशन में ट्रेन को रोककर इसकी जांच की. इस दौरान ऐसा कुछ भी नहीं मिला. इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया. इस घटना के कारण कुछ समय तक ट्रेन सेवा बाधित रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >