महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतका का नाम रीता साधु (40) है. वह स्वरुपनगर के हरिपुर इलाके की रहनेवाली थी. महिला के मायकेवालों ने ससुरालवालों के खिलाफ अशोकनगर थाने में हत्या की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस आरोपी मृतका के पति नारायण […]

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के अशोकनगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतका का नाम रीता साधु (40) है. वह स्वरुपनगर के हरिपुर इलाके की रहनेवाली थी. महिला के मायकेवालों ने ससुरालवालों के खिलाफ अशोकनगर थाने में हत्या की शिकायत दर्ज करायी है.

पुलिस आरोपी मृतका के पति नारायण साधु को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, दो वर्ष पहले अशोकनगर के शिशिरपल्ली निवासी रीता की शादी नारायण साधु नामक व्यक्ति से हुई थी. मृतका के मायकेवालों ने बताया कि शुक्रवार रात उसके ससुराल से फोन आया कि उसे दिल का दौरा पड़ा है. जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि रीता की मौत की हो चुकी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >