महानगर में दिखा छुट्टी का माहौल : शाम को ही सूना पड़ा महानगर, बंद हुए बाजार

कोलकाता : फोनी के आतंक को लेकर शाम को कोलकाता महानगर सूना पड़ गया. कोलकाता के प्रमुख बाजारों पर सन्नाटा छा गया. बाजार से न केवल खरीददार गायब दिखें, वरन दुकानदारों ने ही शाम को ही अपनी दुकानें बंद कर दी. कोलकाता मध्य स्थित न्यू मार्केट लगभग पूरी तरह से बंद हो गया. इसी तरह […]

कोलकाता : फोनी के आतंक को लेकर शाम को कोलकाता महानगर सूना पड़ गया. कोलकाता के प्रमुख बाजारों पर सन्नाटा छा गया. बाजार से न केवल खरीददार गायब दिखें, वरन दुकानदारों ने ही शाम को ही अपनी दुकानें बंद कर दी.

कोलकाता मध्य स्थित न्यू मार्केट लगभग पूरी तरह से बंद हो गया. इसी तरह से सतर्कता बरतते हुए साउथ सिटी मॉल और गरियाहाट मॉल भी बंद करने की घोषणा कर दी गयी है. बड़े-बड़े मॉल और दुकानें शाम से बंद होने शुरू हो गयी है तथा कर्मचारियों को घर पहुंचने का निर्देश दे दिया गया है.

उल्लेखनीय है कि कोलकाता में मध्य रात को कभी भी फोनी अपना कहर बरपा सकता है. फिलहाल फोनी दीघा से 200 किलोमीटर पर स्थित है और 100 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बंगाल की ओर बढ़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >