तूफानी चक्रवात को लेकर सीएम ने किया सतर्क

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तूफानी चक्रवात फोनी को लेकर राज्य के लोगों को सतर्क किया है और कहा कि वह इसे लेकर ज्यादा परेशान ना हो. लेकिन साथ ही उन्होंने लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने का परामर्श दिया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ तौर पर कहा कि शुक्रवार और शनिवार को इस […]

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तूफानी चक्रवात फोनी को लेकर राज्य के लोगों को सतर्क किया है और कहा कि वह इसे लेकर ज्यादा परेशान ना हो. लेकिन साथ ही उन्होंने लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने का परामर्श दिया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ तौर पर कहा कि शुक्रवार और शनिवार को इस फोनी चक्रवात की आशंका को लेकर मिदनापुर, झाड़ग्राम, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, बर्दवान समेत सभी जिलों के प्रशासन के साथ बातचीत की गयी है.

राज्य सरकार द्वारा राहत व बचाव के लिए हर संभव कदम उठाये गये हैं. इसे लेकर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को सचेत कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारे हाथ में नहीं है लेकिन हम प्रार्थना कर सकते हैं, ताकि किसी तरह का कुछ क्षति नहीं हो. उन्होंने कहा कि हर जिले में जिला प्रशासन को इसे लेकर पहले से ही सतर्क कर हर व्यवस्था के लिए निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >