सुरक्षाकर्मियों व मरीज के परिजनों के बीच मारपीट, तीन सुरक्षाकर्मी जख्मी, एक की हालत गंभीर

मालदा : मरीज के परिजनों के साथ सुरक्षाकर्मियों के विवाद को लेकर मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल परिसर में भारी तनाव छा गया. आरोप है कि शनिवार रात इस विवाद की घटना में रोगी के परिजनों के हमले में मेडिकल कॉलेज के तीन सुरक्षाकर्मी जख्मी हुए है. घटना के बाद पीड़ित सुरक्षाकर्मियों की ओर से […]

मालदा : मरीज के परिजनों के साथ सुरक्षाकर्मियों के विवाद को लेकर मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल परिसर में भारी तनाव छा गया. आरोप है कि शनिवार रात इस विवाद की घटना में रोगी के परिजनों के हमले में मेडिकल कॉलेज के तीन सुरक्षाकर्मी जख्मी हुए है. घटना के बाद पीड़ित सुरक्षाकर्मियों की ओर से मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के पास शिकायत दर्ज करवायी गयी है.

मिलने का समय समाप्त होने के बाद मरीज के परिजनों को वार्ड से बाहर निकालने को लेकर ‘मातृमा’ विभाग में भर्ती बच्चों के परिवार के साथ सुरक्षाकर्मियों का विवाद हो गया.
आरोप है कि उस समय मरीज के परिवारवालों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट किया. घटना में तीन सुरक्षाकर्मी जख्मी हुए है. तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. इनमें से एक की हालत गंभीर बतायी गयी है. घटना में मरीज के परिवार के एक सदस्य को इंगलिशबाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है.
पुलिस व मेडिकल कॉलेज सूत्रों से पता चला है कि भालुका बाजार निवासी विकास पाल का एक बच्चा अस्पताल के मदर चाइल्ड हॉब के किशलय विभाग में भर्ती है. ‍उस वार्ड में मिलने का समय खत्म होने के बाद रोगी के परिजनों को वार्ड से निकाला जा रहा था. इसी दौरान विकास पाल के साथ सुरक्षाकर्मियों का विवाद शुरू हुआ.
सुरक्षाकर्मियों के सुपरवाइजर जयंत बसु ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवायी है. घटना के बाद मातृमा विभाग के गेट के पास विकास पाल सहित उनके परिवारवालों ने सुरक्षाकर्मियों की पिटाई की है.
अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का रड लेकर सुरक्षाकर्मियों की पिटाई करने का आरोप लगाया गया है. उन्होंने बताया कि उनकी पिटाई से नूर आलम (27), छोटन घोष (26) व अनील कुमार राय (25) नामक तीन सुरक्षकर्मी जख्मी हुए है. इन तीनों में से नूर आलम की हालत गंभीर बतायी गयी है. उसके गले में चोट लगी है.
वहीं चिकित्साधीन बच्चे के पिता आरोपी विकास पाल को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. विकाल पास ने मारपीट के आरोप का खंडन किया है. उसका कहना है कि सुरक्षाकर्मी गरदन पकड़कर वार्ड से निकाल रहा था. जिसका उसने विरोध किया तो सुरक्षाकर्मियों ने उसपर हमला बोल दिया.
पुलिस ने विकास पाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की बात करते हुए घटना की छानबीन की बात बतायी है. घटना को लेकर रात तक थाने में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवायी. मेडिकल कॉलेज के डिप्टी अधीक्षक डॉ. ज्योतिष चंद्र दास ने बताया कि मातृमा विभाग के सुरक्षाकर्मियों पर हमले की शिकायत मिली है. मामले की छानबीन की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >