छेड़खानी के आरोप में युवक गिरफ्तार

कोलकाता : महिला विमान कर्मी से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसका नाम गुरविंदर सिंह (22) है. वह पंजाब के अमृतसर का रहनेवाला है. मिली जानकारी के अनुसार, वह अपने घर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था. बताया गया कि गुरुवार शाम को गो एयर के काउंटर पर […]

कोलकाता : महिला विमान कर्मी से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसका नाम गुरविंदर सिंह (22) है. वह पंजाब के अमृतसर का रहनेवाला है. मिली जानकारी के अनुसार, वह अपने घर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था. बताया गया कि गुरुवार शाम को गो एयर के काउंटर पर बैठी एक महिला कर्मचारी से उसने अभद्र आचरण किया. वह नशे में धुत था. इसके बाद मौके पर मौजूद सीआइएसएफ के अधिकारियों उसे हिरासत में लेकर एनएससीबीआइ एयरपोर्ट थाना के हवाले कर दिया.

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह काम के सिलसिले में इंडोनेशिया गया था और वीजा की मियाद खत्म होने के बाद भी वहीं रुका था. इस कारण इंडोनेशिया में उसे गिरफ्तार कर 22 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. कुछ दिनों पहले जेल कि सजा समाप्त होने के बाद 24 अप्रैल को वह भारत लौटा था. गुरविंदर कोलकाता पहुंच कर अपने एक दोस्त के घर रुका था. गुरुवार शाम वह पंजाब जाने के लिए निकला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >