अगरबत्ती से लगी आग में झुलस कर वृद्धा की मौत

अगरबत्ती से नाइटी में लग गयी थी आग 80 प्रतिशत झुलसी हालत में वृद्धा को अस्पताल में कराया गया था भर्ती कोलकाता : पूजा में लीन एक वृद्धा की अगरबत्ती से लगी आग में झुलस कर मौत हो गयी. घटना पर्णश्री इलाके के सीमापल्ली की है. पीड़ित महिला का नाम शांति भट्टाचार्य (74) बताया गया […]

अगरबत्ती से नाइटी में लग गयी थी आग

80 प्रतिशत झुलसी हालत में वृद्धा को अस्पताल में कराया गया था भर्ती
कोलकाता : पूजा में लीन एक वृद्धा की अगरबत्ती से लगी आग में झुलस कर मौत हो गयी. घटना पर्णश्री इलाके के सीमापल्ली की है. पीड़ित महिला का नाम शांति भट्टाचार्य (74) बताया गया है. अस्पताल में पांच दिनों तक भर्ती रहने के बाद मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया.
पर्णश्री थाने की पुलिस सूत्रों के मुताबिक एमआर बांगुर अस्पताल में एक झुलसी महिला को भर्ती किया गया था. प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि वह पूजा में लीन थी. अगरबत्ती से उसकी नाइटी में आग लग गयी, जिससे वह 80 प्रतिशत झुलस गयी. अस्पताल में चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद पुलिस ने परिवारवालों से इस बारे में पूछताछ की.
पुलिस का कहना है कि अस्पताल में चिकित्साधीन पीड़िता ने मौत के पहले अपने बयान में भी अगरबत्ती से झुलसने की बात कही थी. इसके अलावा स्थानीय थाने में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >