तृणमूल कैडरों की तरह व्यवहार कर रहे हैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी: दिलीप घोष

कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग को पत्र लिखने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मजाक उड़ाया और दावा किया कि कई और तबादले जल्द होने वाले हैं. घोष ने कहा, ‘‘यह केवल शुरुआत है. इस तरह के स्थानांतरण की कई […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले पर चुनाव आयोग को पत्र लिखने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मजाक उड़ाया और दावा किया कि कई और तबादले जल्द होने वाले हैं.

घोष ने कहा, ‘‘यह केवल शुरुआत है. इस तरह के स्थानांतरण की कई और सूची पाइपलाइन में है. मुख्यमंत्री इतनी गुस्साई क्यों है? क्या यह इसलिए है क्योंकि उनकी वोटों की लूट और धांधली में लिप्त होने में मदद करने के लिए पुलिस की योजना धराशाई हो गई है?”

राज्य भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बंगाल के अधिकांश वरिष्ठ पुलिस अधिकारी टीएमसी कैडर की तरह व्यवहार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >