नोटबंदी की जांच, जीएसटी की होगी समीक्षा : ममता

यूनाइटेड इंडिया करेगा सामान्य न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर आधारित सरकार का गठन मनरेगा के 100 दिन काम और पारिश्रमिक को दोगुना करने का दिया प्रस्ताव कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बांग्ला, हिंदी, अंग्रेजी, अलचिकी, नेपाली सहित छह भाषाओं में पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि यूनाइटेड इंडिया सामान्य […]

यूनाइटेड इंडिया करेगा सामान्य न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर आधारित सरकार का गठन

मनरेगा के 100 दिन काम और पारिश्रमिक को दोगुना करने का दिया प्रस्ताव
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बांग्ला, हिंदी, अंग्रेजी, अलचिकी, नेपाली सहित छह भाषाओं में पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि यूनाइटेड इंडिया सामान्य न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर सरकार का गठन होगा. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने राज्य के हितों को ध्यान में रख कर चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम के आधार पर सरकार का गठन होगा. उन्होंने कहा कि नोटबंदी की जांच के लिए सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की जायेगी.
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 41 फीसदी महिला उम्मीदवारों को उतारा है और राज्य में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई कदम उठाये हैं. कन्याश्री जैसी क्रांतिकारी योजना बनायी है. राज्य में 60 लाख कन्याश्री हैं. 90 श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जायेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश पर जीएसटी थोप दिया है. इससे देश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है.
तृणमूल कांग्रेस जीएसटी की समीक्षा करेगी. समीक्षा के बाद जीएसटी को लागू किया जायेगा. सुश्री बनर्जी ने कहा कि 100 दिन काम करनेवाले लोग 6000 रुपये आय कर सकते हैं. उन्होंने 100 दिन के काम को 200 दिन तथा 100 दिन मिलनेवाले काम के पारिश्रमिक को दोगुना करने का प्रस्ताव रखा.
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने योजना आयोग को ही खत्म कर दिया है. नीति आयोग की न तो कोई नीति है और न ही कोई योजना है. नीति आयोग में भाषणबाजी के अलावा कोई काम नहीं होता है. संघीय ढांचे को नष्ट कर दिया गया है. तृणमूल कांग्रेस योजना आयोग को फिर से पुनर्जीवित करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >