ममता की पार्टी TMC में मचेगी भगदड़, 100 MLA BJP में जायेंगे, जानें किस नेता ने किया दावा

कोलकाता : बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में खलबली मचने वाली है. टीएमसी के 100 100 विधायक भाजपा के पाले में आयेंगे. यह दावा भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के नेता अर्जुन सिंह ने मंगलवार को किया. उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के करीब 100 विधायक भाजपा के […]

कोलकाता : बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी में खलबली मचने वाली है. टीएमसी के 100 100 विधायक भाजपा के पाले में आयेंगे. यह दावा भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के नेता अर्जुन सिंह ने मंगलवार को किया.

उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के करीब 100 विधायक भाजपा के पक्ष में ‘‘बहुत जल्द’ पाला बदल लेंगे. वह स्वयं हाल ही में टीएससी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं.

टीएमसी ने उनके इस बयान को अधिक महत्व न देते हुये उन्हें सुझाव दिया है कि वह किसी चिकित्सक से मिलें.

सिंह ने यहां संवादाताओं से कहा कि टीएससी के करीब 100 विधायक भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं. वे नियमित तौर पर भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं. कुछ विधायक चुनाव पूर्व तो कुछ चुनाव पश्वात भाजपा का दामन थाम लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >