कोलकाता : अभी हमला पाकिस्तान पर नहीं, आतंकियों पर हुआ है

कोलकाता : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने आंतकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. इस घटना के बाद आम लोगों को जगह-जगह पर जश्न मनाते देखा गया. इसी क्रम में आम लोगों की प्रतिक्रिया लेने के लिए मंगलवार को प्रभात खबर के संवाददाता ने सिकलाइन की आम जनता से बातचीत की. बातचीत के […]

कोलकाता : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने आंतकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. इस घटना के बाद आम लोगों को जगह-जगह पर जश्न मनाते देखा गया. इसी क्रम में आम लोगों की प्रतिक्रिया लेने के लिए मंगलवार को प्रभात खबर के संवाददाता ने सिकलाइन की आम जनता से बातचीत की. बातचीत के दौरान रमेश यादव ने कहा कि हमला पाकिस्तान पर नहीं हुआ है. ये हमला आतंकियों पर हुआ है. आतंकवाद नहीं रूका तो अगली बारी पाकिस्तान की होगी.
ओमप्रकाश केवट ने कहा कि भारत की सेना ने 21 मिनट में सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, पूरे विश्व में हलचल मचा दिया. पाकिस्तान यदि अब भी आतंकवाद को सहारा देगा तो उसका भी नामोनिशान नहीं रहेगा. रंजीत साहनी ने कहा कि भारत की सहनशीलता को उसकी कमजोरी न समझा जाये. सारथी दास ने कहा कि सेना कि यह कारवाई पहले होनी चाहिए थी.
अशोक केवट ने कहा कि बदला लेना जरूरी था. हम सभी भारतीय सेना के साथ हैं. मुरारी केवट ने कहा कि हमारे शहीदों की शहादत अब पूरी हुई. राजेश महतो ने कहा कि भारत की सेना ने सराहनीय कार्य किया है. हमें उन पर गर्व है. राजू साहनी ने कहा कि भारत पहले छेड़ता नहीं, पर बाद में छोड़ता भी नहीं. सतीश राय ने कहा कि वह बार-बार समाचार देख रहे हैं कि कब यह खबर आ जाए कि अब पाकिस्तान में आतंकी एवं आतंकवाद का कोई भी ठिकाना न रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >