कोलकाता : ओवरहेड तार टूट कर पटरियों पर गिरे, ट्रेनों की रफ्तार पर लगी ब्रेक

कोलकाता : महानगर समेत दक्षिण बंगाल के विभिन्न इलाकों में काल बैशाखी ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड लाइन में कई जगहों पर ओवरहेड तार टूट गये, जिसकी वजह से इस रूट से गुजरनेवालीं लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुईं. कई स्टेशनों पर बिजली सेवा प्रभावित हुई है, जिसकी […]

कोलकाता : महानगर समेत दक्षिण बंगाल के विभिन्न इलाकों में काल बैशाखी ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया. हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड लाइन में कई जगहों पर ओवरहेड तार टूट गये, जिसकी वजह से इस रूट से गुजरनेवालीं लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुईं. कई स्टेशनों पर बिजली सेवा प्रभावित हुई है, जिसकी वजह से सिग्नलिंग सिस्टम भी काम नहीं कर रहा है. हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड लाइन में कई लोकल ट्रेनें घंटों लेट रहीं. गणदेवता और कोलफील्ड एक्सप्रेस भी देर से पहुंची. सियालदह दक्षिण शाखा की भी यही स्थिति है.
कई स्टेशनों पर ओवरहेड तार टूट गये, जिसकी वजह से नैहाटी, इच्छापुर, बेलघरिया, उल्टाडांगा और दमदम में लोकल ट्रेनें कई देर तक खड़ी रहीं. तेज आंधी की वजह से ओवरहेड तार टूट जाने और बिजली सेवा प्रभावित होने की वजह से सियालदह स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 12 से कोई भी ट्रेन नहीं खुल पायी. सियालदह-बजबज शाखा में लेक गार्डेन के पास एक फ्लाइओवर पर पेड़ टूटकर गिर पड़ा. वहीं, ढाकुरिया स्टेशन के पास ट्रेनों की सेवा रोकी गयी. दमदम स्टेशन के पास भी इसी तरह की समस्या हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >