TMC के पार्षद को अपराधियों ने मारी गोली, फेंका बम

बज बज (पश्चिम बंगाल) : कोलकाता के दक्षिणी हिस्से के बज बज नगर निगम में तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद को पार्टी कार्यालय में अज्ञात अपराधियों ने सोमवार शाम गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. हाल ही में एक अन्य जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक की हत्या के बाद […]

बज बज (पश्चिम बंगाल) : कोलकाता के दक्षिणी हिस्से के बज बज नगर निगम में तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद को पार्टी कार्यालय में अज्ञात अपराधियों ने सोमवार शाम गोली मारकर घायल कर दिया.

पुलिस ने यह जानकारी दी. हाल ही में एक अन्य जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक की हत्या के बाद यह घटना हुई है. पुलिस ने बताया कि बज बज नगर निगम के वार्ड संख्या 20 के पार्षद मिथुन तिकादार घटना के समय पार्टी कार्यालय में थे.

मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति पार्टी कार्यालय पहुंचे और अंदर जाकर पार्षद को एकदम करीब से गोली मार दी. पार्टी के सूत्रों ने बताया कि दोनों हमलावर कार्यालय के बाहर बम फेंककर फरार हो गये. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >