कोलकाता : आइएससी की लिखित परीक्षा आज से

कोलकाता : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशंस (सीआइएससीइ) की ओर से आइएससी (कक्षा 12वीं) की थ्योरिकल (लिखित) परीक्षा 15 फरवरी, शुक्रवार से शुरू हो रही है जो 25 मार्च को समाप्त होगी. वहीं आइसीएसइ (10वीं कक्षा) की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी. विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकें, इसकी […]

कोलकाता : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशंस (सीआइएससीइ) की ओर से आइएससी (कक्षा 12वीं) की थ्योरिकल (लिखित) परीक्षा 15 फरवरी, शुक्रवार से शुरू हो रही है जो 25 मार्च को समाप्त होगी. वहीं आइसीएसइ (10वीं कक्षा) की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी.

विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकें, इसकी खास व्यवस्था काउंसिल की ओर से की गयी है. विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस एडमिट कार्ड में विशेष रूप से परीक्षा का शिड्यूल भी छापा गया है. इस साल काउंसिल ने आइएससी (कक्षा 12वीं) के प्रत्येक विषय के लिए न्यूनतम 35 पासिंग अंक निर्धारित किये हैं.

आइएससी में सबसे पहले (शुक्रवार को) इकोनॉमिक्स की थ्योरी की परीक्षा होगी. इस बार काउंसिल ने ऑनलाइन एडमिट कार्ड की सुविधा के साथ इसकी प्रिंट की भी व्यवस्था की है. अगर एडमिट कार्ड कहीं गुम हो जाता है अथवा नष्ट हो जाता है तो स्कूल प्रशासन फिर से उसका प्रिंट निकाल सकता है.

शुक्रवार को लिखित परीक्षा का पेपर छात्रों को 1.45 पर दिया जायेगा. परीक्षा का समय 2 बजे है. इसकी प्रैक्टिकल परीक्षा पहले ही हो चुकी है. बंगाल से इस परीक्षा में लगभग 27,000 विद्यार्थी बैठेंगे. पश्चिम बंगाल राज्य में काउंसिल से जुड़े लगभग 400 स्कूल सक्रिय हैं. इनमें से 280 स्कूलों में 12वीं कक्षा (आइएससी) की सुविधा है. परीक्षा हॉल में विद्यार्थी केवल एक साधारण कैलक्युलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं. काउंसिल की ओर से ही सभी स्कूलों को इसकी अनुमति दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >