हुगली : कन्हाई हाई स्कूल की बीमार छात्रा ने अस्पताल से दी परीक्षा

हुगली : जिले के कन्हाई हाइ स्कूल में एक माध्यमिक परीक्षार्थी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. इसके बाद उसे कन्हाईपुर ग्रामीण अस्पताल में दाखिल कराया गया. बीमार छात्रा का नाम मिलन भादुड़ी है. इलाज के बाद जब उसकी हालत में सुधार हुआ, तो वहीं से उसने परीक्षा दी. बताया जा रहा है कि बुधवार को […]

हुगली : जिले के कन्हाई हाइ स्कूल में एक माध्यमिक परीक्षार्थी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. इसके बाद उसे कन्हाईपुर ग्रामीण अस्पताल में दाखिल कराया गया. बीमार छात्रा का नाम मिलन भादुड़ी है.

इलाज के बाद जब उसकी हालत में सुधार हुआ, तो वहीं से उसने परीक्षा दी. बताया जा रहा है कि बुधवार को मिलन भादुड़ी अंगरेजी परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंची थी.

परीक्षा शुरू होने के थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गयी और वह अपनी सीट पर गिर पड़ी. उसकी हालत के मद्देनजर शिक्षा विभाग की ओर से अस्पताल में ही उसकी परीक्षा की व्यवस्था करायी गयी साथ ही उसे आधे घंटे का अतिरिक्त समय भी दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >