कोलकाता : तृणमूल के शासन में विधायक भी सुरक्षित नहीं : राहुल सिन्हा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सरेआम तृणमूल कांग्रेस के विधायक की ही हत्या हो जा रही है. अब इससे साफ हो गया कि तृणमूल के शासनकाल में विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं. रविवार को ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सरेआम तृणमूल कांग्रेस के विधायक की ही हत्या हो जा रही है. अब इससे साफ हो गया कि तृणमूल के शासनकाल में विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं. रविवार को ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहीं.

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में नेता आपस में रुपये के बंटवारे के लिए लड़ाई कर रहे हैं, इसलिए ऐसी घटना हुई. तृणमूल के जो भी नेता हैं, चाहे वे जिला के अध्यक्ष हों या दूसरे जिले से आनेवाले पर्यवेक्षक, भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. ये लोग असली हत्यारे के नाम को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच होने पर ही सब पता चल जायेगा. तृणमूल के नेता खूनी को बचाने के लिए विरोधी दल पर झूठे आरोप लगा रहे है. भाजपा गणतंत्र में विश्वास करती है और हम चाहते हैं कि निष्पक्ष जांच हो. सब सच्चाई का पता चल जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >