कोलकाता : पति को डराने के दौरान महिला के शरीर में लगी आग, मौत

कोलकाता : शरीर में आग लगा कर पति को आत्महत्या करने की धमकीदेने के दौरान वास्तव में एक महिला के शरीर में आग लग गयी. उसे गंभीर हालत में हाबरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उसका नाम मांपी दास (30) है. यह घटना उत्तर 24 परगना जिले […]

कोलकाता : शरीर में आग लगा कर पति को आत्महत्या करने की धमकीदेने के दौरान वास्तव में एक महिला के शरीर में आग लग गयी. उसे गंभीर हालत में हाबरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उसका नाम मांपी दास (30) है. यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा में घटी. पत्नी को बचाने के दौरान पति तन्मय दास गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

मिली खबरों के अनुसार, तन्मय दूसरे राज्य में काम करता है. कुछ दिन पहले ही घर लौटा था. यहां आकर पता चला कि इलाके के एक युवक के साथ उसकी पत्नी का प्रेम संबंध है. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ. गत मंलवार रात को भी इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. बताया गया कि मांपी गुस्से में आकर पति को भयभीत करने के लिए अपने शरीर में आग लगाने कोशिश कर रही थी.

इस दौरान उसके शरीर में आग लग गयी. आग बुझाने के दौरान पति भी बुरी तरह झुलस गया. इलाके के लोगों की मदद से दोनों को हाबरा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां मांपी की गंभीर हालत को देखते हुए बारासात स्टेट जनरल अस्पताल में स्थानांतरित किया दिया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >