#CBIvsMamata सीबीआई के संयुक्त निदेशक को कोलकाता पुलिस ने भेजा नोटिस

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके में एक पुराने 45 लाख रुपये के धोखाधड़ी के मामले में भवानीपुर थाने की पुलिस ने निजाम पैलेस में सीबीआई के संयुक्त निदेशक पंकज श्रीवास्तव को एक नोटिस दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भवानीपुर थाने की टीम निजाम पैलेस में जाकर यह नोटिस की कॉपी देकर आयी […]

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर इलाके में एक पुराने 45 लाख रुपये के धोखाधड़ी के मामले में भवानीपुर थाने की पुलिस ने निजाम पैलेस में सीबीआई के संयुक्त निदेशक पंकज श्रीवास्तव को एक नोटिस दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भवानीपुर थाने की टीम निजाम पैलेस में जाकर यह नोटिस की कॉपी देकर आयी है. गवाह के तौर पर उन्हें नोटिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

सीआरपीसी की 160 के तहत उन्हें यह नोटिस भेजा गया है. इधर इस मामले में सीबीआई के संयुक्त निदेशक पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें कोलकाता पुलिस की तरफ से भेजा गया नोटिस प्राप्त हुआ है, हम इस मामले में कानूनी सलाह ले रहे हैं.

#CBIvsMamata पुलिस-सीबीआई टकराव पर राज्यपाल ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

ज्ञात हो कि रविवार रात को कोलकाता पुलिस व सीबीआइ के बीच घटी घटना के बाद रविवार रात को ही नोटिस देने के लिए कोलकाता पुलिस की टीम पंकज श्रीवास्तव के घर गयी थी, लेकिन उस समय उनके वहां नहीं होने के कारण पुलिस वापस लौट आयी थी. उसी मामले में सोमवार को सीबीआई के संयुक्त निदेशक को नोटिस देकर गवाह के तौर पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >