पीएम मोदी के दौरे से पहले पश्चिम बंगाल में भिड़े भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर शहर में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को प्रस्तावित रैली के आयोजन स्थल के समीप कथित तौर पर पोस्टर हटाने को लेकर झड़प हो गयी. भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने बताया कि शुक्रवार रात को […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर शहर में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को प्रस्तावित रैली के आयोजन स्थल के समीप कथित तौर पर पोस्टर हटाने को लेकर झड़प हो गयी.

भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने बताया कि शुक्रवार रात को हुई घटना में पार्टी के कार्यकर्ता घायल हो गये. बसु ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाया और प्रधानमंत्री की तस्वीरों वाले पोस्टर और प्लेकार्ड फाड़ डाले. मोदी का आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ करने का कार्यक्रम है.

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने हमारे पोस्टर हटा दिए और तृणमूल कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें चिपका दी. हमारे कार्यकर्ताओं से भी बदसलूकी की गयी.” स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने आरोपों से इनकार किया और इसके बजाय दावा किया कि भाजपा ने ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पोस्टरों पर काली स्याही पोत दी.

दोनों पाटियों ने दावा किया कि घटना में उनके कुछ कार्यकर्ता घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि उसे शिकायतें मिली है और वह मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >