कोलकाता : गहरे गड्ढे में गिरी कार, कार में सवार 3 लोगों की मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में तेज रफ्तार एक कार के गड्ढे में पलट जाने से उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अटल नगर में सेंध जलाशय के […]

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में तेज रफ्तार एक कार के गड्ढे में पलट जाने से उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अटल नगर में सेंध जलाशय के करीब तेज रफ्तार से जा रही एक कार सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गयी.

जिससे कार में सवार तीन युवकों- झारखंड निवासी रवि कुमार तिवारी (22), कोलकाता निवासी ओमेर आलम (25) और रायपुर निवासी मनाल कोसरिया (24) की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि कोलकाता निवासी एक अन्य युवक सौरभ शाह (22) घायल हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी युवक अटल नगर स्थित एक होटल में काम करते थे.

बीती रात वह कार में सवार होकर मंदिर हसौद की तरफ निकले थे. वाहन कोसरिया चला रहा था. जब वह सेंध जलाशय के करीब पहुंचे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में पलट गयी.

घटना की जानकारी मिलने पर वहां पुलिस दल पहुंचा और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस को आशंका है कि युवक नशे में थे. उनके वाहन से शराब की बोतल बरामद हुई है. पुलिस घटना की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >