कोलकाता : चलती बस पर गिरा होर्डिंग, ड्राइवर जख्मी

कोलकाता : चलती सरकारी बस पर अचानक एक होर्डिंग का हिस्सा टूटकर गिरने से बस चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना महानगर के पॉश इलाके पार्क स्ट्रीट के निकट इंडियन म्यूजियम के पास मंगलवार सुबह की है. जानकारी के मुताबिक चलती बस पर होर्डिंग का एक हिस्सा टूटकर सीधे सामनेवाले शीशे से टकरा […]

कोलकाता : चलती सरकारी बस पर अचानक एक होर्डिंग का हिस्सा टूटकर गिरने से बस चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना महानगर के पॉश इलाके पार्क स्ट्रीट के निकट इंडियन म्यूजियम के पास मंगलवार सुबह की है. जानकारी के मुताबिक चलती बस पर होर्डिंग का एक हिस्सा टूटकर सीधे सामनेवाले शीशे से टकरा गया.

उस होर्डिंग में लगे लोहे का रड ड्राइवर की पेट में लग जाने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया है. बस के यात्रियों का कहना है कि इतनी तेजी से होर्डिंग का हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा कि इससे दूसरे यात्रियों को भी चोट लग सकती थी. एक बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन खिड़की बंद होने के कारण अन्य यात्री बच गये. जख्मी बस चालक को एसएसकेएम अस्पताल में ले जाया गया है.
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चिकित्सकों ने विश्राम करने की सलाह दी है. बताया जा रहा है कि जिस कार्यक्रम के लिए वह होर्डिंग लगाया गया था, वह कार्यक्रम तीन महीने पहले ही खत्म हो चुका था. लेकिन होर्डिंग नहीं खोलने के कारण उसमें लगा हुआ लकड़ी व लोहे का हिस्सा सड़ गया, जिससे वह अचानक टूटकर नीचे आ गिरा. कुछ समय के लिए इस घटना को लेकर यात्री आतंकित हो उठे थे, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर ली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >