हावड़ा : हावड़ा स्टेशन पर लहराया सौ फीट ऊंचा तिरंगा

हावड़ा : कुछ इस अंदाज में देश के ऐतिहासिक महत्व के स्टेशनों में शुमार हावड़ा स्टेशन पर 70 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. वैसे तो हावड़ा मंडल में हर गणतंत्र दिवस को बड़े ही शान के साथ मनाया जाता है लेकिन शनिवार को मनाया गया 70 वां गणतंत्र दिवस हावड़ा मंडल के लिए स्मरणीय बन […]

हावड़ा : कुछ इस अंदाज में देश के ऐतिहासिक महत्व के स्टेशनों में शुमार हावड़ा स्टेशन पर 70 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. वैसे तो हावड़ा मंडल में हर गणतंत्र दिवस को बड़े ही शान के साथ मनाया जाता है लेकिन शनिवार को मनाया गया 70 वां गणतंत्र दिवस हावड़ा मंडल के लिए स्मरणीय बन गया.

हावड़ा स्टेशन के ठीक सामने हुगली नदी के किनारे हावड़ा मंडल प्रबंधक इशाक खान ने 100 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया. समारोह में मंडल प्रबंधक इशाक खान के साथ रेलवे सुरक्षा बल हावड़ा मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त रजनीश त्रिपाठी और वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक हावड़ा मंडल जी सी प्रधान के साथ अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

तिरंगे की खासियत बताते हुए डीआरएम ने कहा कि तिरंगे के पोल की ऊंचाई जमीन से सौ फीट है, जबकि झंडे की लंबाई 30 फीट और चौड़ाई 20 फीट है. सौ फीट ऊंचे इस तिरंगे को नदी पार कोलकाता के कई इलाकों से भी देखा जा सकता है, लेकिन हावड़ा ब्रिज से इसका नजारा तो मन मोह लेता है. झंडोतोलन के बाद कई लोग झंडे के साथ सेल्फी लेते देखे गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >