हेलीकॉप्टर लैंडिंग को लेकर दिनभर चली बयानबाजी

नयी दिल्ली/कोलकाता. भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि पश्चिम बंगाल सरकार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के हेलीकॉप्टर को मालदा में मंगलवार को उतरने की अनुमति नहीं दे रही है. हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि ‘यह बिल्कुल सच नहीं है.’ राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा […]

नयी दिल्ली/कोलकाता. भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि पश्चिम बंगाल सरकार पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के हेलीकॉप्टर को मालदा में मंगलवार को उतरने की अनुमति नहीं दे रही है.
हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि ‘यह बिल्कुल सच नहीं है.’ राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि बनर्जी राज्य में पार्टी के बढ़ते प्रभाव से डर रही है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इस फैसले में तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी का डर और बेचैनी साफ नजर आ रही है.
राज्य सरकार अमित शाह के सभी कार्यक्रमों को में अडंगा डाल रही है, फिर चाहे वह कोई रैली हो, रथयात्रा हो या फिर उनका हेलीकॉप्टर उतरना. गोयल ने कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों से कहा कि आप इसपर टिप्पणी करें, क्योंकि अगर भाजपा सरकार ने किसी विपक्षी पार्टी के नेता के कार्यक्रम में खलल डाली होती तो उसपर ‘असहिष्णुता’ का आरोप लगने लगता.
वहीं महानगर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा : प्रशासन ने मालदा की हवाईपट्टी पर हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं दी है. उनका कहना है कि वहां निर्माण कार्य चल रहा है. जबकि मालदा हवाईपट्टी पर कोई निर्माण नहीं हो रहा है.
उधर, मालदा में भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीत मिश्रा ने कहा कि शाह बागडोगरा हवाईअड्डे से हेलीकॉप्टर से मालदा आयेंगे. वह नारायणपुर आयेंगे, जहां उनके लिए अस्थाई हेलीपैड बनाया गया है. हाल ही में स्वाइन फ्लू से उबरे शाह मंगलवार को मालदा में एक रैली को संबोधित करेंगे. बुधवार को झाड़ग्राम और बीरभूम में उनकी रैलियां होनी हैं.
इस संबंध में संपर्क करने पर राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनुमति नहीं मिलने संबंधी आरोप गलत हैं. हेलीपैड पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण सुरक्षा को लेकर कुछ दिक्कतें थीं. प्रक्रिया जारी है और कोई आपत्ति नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >